Monday, April 11, 2016
प्रियदर्शन और रोहित के साथ मिलकर म्यूजिकल कॉमेडी करेंगे अक्षय
मुंबई। बॉलीवुड में एक्शन से कॉमेडी तक अपनी एक्टिंग से दर्शको को अपना दीवाना बनाने वाले एक्टर है अक्षय कुमार। डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ इनकी फिल्में हिट रही है। अब ये जोड़ी एक बार फिर कॉमेडी फिल्म में साथ काम करेंगे और इस बार उनकी इस फिल्म में रोहित शेट्टी भी जुड़ रहे है।
खबर है कि प्रियदर्शन इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगे है। वे अब म्यूजिकल कॉमेडी लेकर आ रहे है जिसके लिए उन्होंने अक्षय को लीड रोल के लिए फाइनल किया है। बड़े बजट की इस फिल्म में एक्शन फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी पहली बार प्रियदर्शन के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment