Thursday, March 17, 2016

ड्रग्स से शराब तक, जब इस लत ने बिगाड़ा इन 10 स्टार्स का करियर

ड्रग्स से शराब तक, जब इस लत ने बिगाड़ा इन 10 स्टार्स का करियर 
  पिछले 18 महीनों से इंडस्ट्री से गायब रहे यो यो हनी सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वे बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। इसके साथ ही वे शराब की लत का शिकार हो गए थे और उन्हें इसका भी इलाज कराना पड़ा था। हनी के अलावा बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनका इसी लत की वजह से करियर ग्राफ नीचे गिरा और पूरी तरह से बर्बाद हुआ। इन्हीं में से एक हैं मनीषा कोइराला।
1991 में सौदागर से डेब्यू करने वाली मनीषा ने 1942 ए लव स्टोरी, गुप्त जैसी हिट फिल्में दीं मगर इसी दौरान उन्हें शराब की लत लग गई। 2010 में नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की मगर यह भी ज्यादा नहीं टिक सकी और 2012 में उनका तलाक हो गया। डाउन होते फ़िल्मी करियर और शादीशुदा लाइफ में आई परेशानियों ने मनीषा को रेग्युलर ड्रिंकर बना दिया। इसी दौरान उन्हें ओवेरियन कैंसर भी हो गया। फिर मनीषा ने शराब छोड़ी और इलाज भी करवाया। उन्होंने आध्यात्म का भी सहारा लिया। कहना गलत नहीं होगा कि इसी लत ने उनका करियर बर्बाद किया। जल्द ही वे तमिल फिल्म 'Oru Melliya Kodu' से कमबैक करेंगी।
 
ड्रग्स से शराब तक, जब इस लत ने बिगाड़ा इन 10 स्टार्स का करियर


स्कूल के दिनों में ही संजय दत्त ड्रग्स लेने लगे थे। 1981 में उनकी मां नरगिस की डेथ के बाद संजय की ड्रग्स की लत और ज्यादा बढ़ गई थी। 1981 में ही संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी रिलीज़ हुई और फिर विधाता (1982) सुपरहिट रही। एक तरफ उनके करियर की शुरुआत शानदार रही तो दूसरी तरफ ड्रग्स रखने के केस में 1982 में उन्हें 5 महीनों की जेल हुई थी। तब पिता सुनील दत्त ने उन्हें मुश्किल दौर से उबारा था। इससे छुटकारा पाने के लिए सुनील दत्त ने यूएस के रिहैब सेंटर में स्पेशल ट्रीटमेंट दिलवाया था। इसके लगभग तीन साल बाद 1985 में संजय ने फिल्म 'जान की बाजी' से बॉलीवुड में वापसी कर पाए थे। 
 
 
ड्रग्स से शराब तक, जब इस लत ने बिगाड़ा इन 10 स्टार्स का करियर
साल 2012 में फिल्म 'यमला पगला दीवाना-2' के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने यह कबूला था कि शराब की लत ने उनका करियर खराब किया है। बकौल धर्मेंद्र, "इन दिनों में पीता नहीं हूं। मैंने शराब की वजह से बतौर एक्टर अपने करियर को बर्बाद किया है।" उन्होंने खुद माना था कि वो 15 साल की उम्र से लगातार शराब पी रहे हैं और इसकी उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी है।धर्मेन्द्र ने 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस वक्त उनकी उम्र 25 साल थी।
 rajesh khanna के लिए चित्र परिणामrajesh khanna के लिए चित्र परिणामrajesh khanna के लिए चित्र परिणाम
 
लगातार 15 हिट फिल्में देने के बाद राजेश खन्ना भी अपने स्टारडम को संभाल नहीं पाए थे और शराब के आदी हो गए थे। उनके घर पर रोज पार्टी होती जिसमें राजेश खन्ना अपने दोस्तों के साथ खूब शराब पीते। सक्सेस के सुरूर और शराब ने उन्हें अर्श से फर्श पर ला दिया और करियर बर्बाद हो गया। आराधना, अमर प्रेम, आनंद और कई सुपरहिट फिल्में देने वाले राजेश खन्ना अंत तक शराब नहीं छोड़ पाए, उनका लिवर डैमेज होने की वजह से उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा था। जुलाई 2012 को उनका निधन हो गया था।
 
 meena kumari drunk के लिए चित्र परिणाम
मीना कुमारी बी-टाउन की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी ऑनस्क्रीन लाइफ से कहीं ज्यादा ऑफस्क्रीन जिंदगी सुर्खियों में रही। कहा जाता है कि करियर में मुकाम पाने के बाद और कमाल अमरोही से तलाक के बाद मीना कुमारी को शराब की लत गई थी। बताया तो यह भी जाता है कि नशे में वे शूटिंग करती थी और बिना ड्रिंक किए एक शॉट भी नहीं दे पाती थीं। 
 ड्रग्स से शराब तक, जब इस लत ने बिगाड़ा इन 10 स्टार्स का करियर 
 19 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा कहने वाले दिव्या भारती को भी शराब की लत लगी थी। कहा जाता है कि जिस रात उनकी मौत हुई थी। वे शराब के नशे में थीं, बालकनी से फिसल कर उनकी डेथ हुई      fardeen khan drugs arrest के लिए चित्र परिणामfardeen khan drugs arrest के लिए चित्र परिणाम
 
 5 मई, 2001 में सेंट्रल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कोकीन रखने के आरोप में फरदीन खान को 5 दिनों तक हिरासत में रखा था। हालांकि, जमानत के बाद वे रिहा कर दिए गए थे। फरदीन बॉलीवुड में खास पहचान नहीं बना पाए। इस विवाद के बाद तो उन्हें फ़िल्में मिलना ही बंद हो गई और करियर पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया । 
 ड्रग्स से शराब तक, जब इस लत ने बिगाड़ा इन 10 स्टार्स का करियर   
   
कई फिल्मों में अपने कॉमेडी सीन्स से दर्शकों को लोटपोट करने वाले विजय राज को साल 2005 में दुबई के अबु धाबी के एयरपोर्ट पर ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। वह 'रन', 'जंगल' और 'मानसून वेडिंग' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं ।
                                                                                  
fardeen khan drugs arrest के लिए चित्र परिणामड्रग्स से शराब तक, जब इस लत ने बिगाड़ा इन 10 स्टार्स का करियर
प्रसिद्ध संगीतकार ओपी नय्यर (उम्र 81 वर्ष) का निधन 28 जनवरी, 2007 को हुआ। ओपी ने कई यादगार धुनें बनाईं और बगैर लता के कामयाब होकर दिखाया। अंतिम दिनों में उन्होंने भी काफी तंगहाली में अपना जीवन गुजारा। परिवार से अलग होने के बाद एक फैन के घर पर भी रहे। उन्हें शराब की ऐसी लत लगी थी कि अंतिम समय में भी जब कोई शख्स उनसे इंटरव्यू लेने जाता तो वह पैसों और शराब की मांग करते।
 ड्रग्स से शराब तक, जब इस लत ने बिगाड़ा इन 10 स्टार्स का करियर
हिंदी फिल्मों के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले के.एल. सहगल ने फिल्म 1935 'देवदास' में शराबी देवदास की भूमिका अदा की थी लेकिन उनका असल जीवन भी देवदास बन गया। हर समय शराब के नशे में डूबे रहने के कारण उनका लीवर पूरी तरह से खराब हो गया था। वे सिंगर भी थे। बिना शराब पिए वे बहुत बढ़िया गाते थे, लेकिन शराब ने उनकी आवाज को खराब कर दिया। उन्होंने फिल्म 'शाहजहां'में जब दिल ही टूट गया, फ़िल्म 'प्रेसिडेंट' का एक बंगला बने न्यारा जैसे कई हिट गाने गाए हैं।

No comments:

Post a Comment